Name Of All The 7 Days Of The Week In Hindi & English. Also Read The Importance Of Each Day .
प्रिय पाठकों जैसा कि हम सभी जानते है कि समय को मोटे तौर पर साल, महीने और सप्ताह में मापा जाता है | हम सभी जानते हैं एक साल में 365 या 366 दिन, एक महीने में 30, 31, 28 या 29 दिन होते हैं |
ठीक इसी तरह तरह एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं | सप्ताह में हर दिन का अपना अलग महत्व है | दुनिया के हर देश में एक सप्ताह में 7 दिन ही होते हैं |
हम सभी सप्ताह के दिन जानते हैं परन्तु हम में से बहुत से लोग या तो केवल हिंदी में दिनों के नाम जानते हैं या केवल इंग्लिश में और यदि बच्चों की बात की जाए तो उन्हें आसानी से दिनों के नाम याद नहीं रहते |
इस पोस्ट में हम सप्ताह के दिनों के नाम हिंदी व इंग्लिश/ 7 Days Name In Hindi & English में लेकर आये हैं |
आइये शुरू करते हैं -
Days Name In a Week / सप्ताह के दिनों के नाम
S.No. | Days In English | Pronunciation (उच्चारण) | दिनों के नाम |
1 | Sunday | संडे | रविवार (Ravivaar) |
2 | Monday | मंडे | सोमवार (somvar) |
3 | Tuesday | ट्यूसडे | मंगलवार (mangalvar) |
4 | Wednesday | वेडनेसडे | बुधवार (budhvar) |
5 | Thursday | थर्सडे | गुरुवार (Guruvar) |
6 | Friday | फ्राइडे | शुक्रवार (shukravar) |
7 | Saturday | सैटरडे | शनिवार (shanivar) |
सप्ताह का पहला दिन (First Day Of The Week)
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सप्ताह का पहला दिन सोमवार माना जाता है क्योंकि सोमवार से ही सभी स्कूल-कॉलेज, व्यापार और दफ्तरों में कामकाज शुरू होता है | लेकिन ऐतिहासिक कारणों के वजह से रविवार को सप्ताह का पहला दिन माना जाता है |
सप्ताह का आखरी दिन (Last Day Of The Week)
बहुत से देशों में रविवार को सप्ताह का आखरी दिन माना जाता है क्योंकि यह दिन मनोरंजन व छुटटी का होता है | लेकिन बहुत से देशों में शनिवार सप्ताह का आखरी दिन होता है | यह एक अवधारणा के कारण है | प्राचीन समय से ही सप्ताह का आखरी दिन शनिवार माना जाता है क्योंकि ये दिन ही मूल सब्त का दिन था | इस तरह ईसाई धर्म के अनुसार शनिवार का सप्ताह आखरी व् रविवार सप्ताह का पहला दिन हुआ |
दिनों के महत्व (Importance Of Days)
1. सोमवार (Monday) - सप्ताह के इस दिन का नाम चंद्र गृह के नाम पर रखा गया है | हिंदू धर्म में इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है | ऐसी मान्यता है कि जो कुंवारी कन्या इस दिन व्रत रखती हैं उन्हें सुयोग्य वर मिलता है | चंद्र से जुड़े होने के कारण इस दिन सफ़ेद रंग का प्रयोग अच्छा माना जाता है |
2. मंगलवार (Tuesday) - इस दिन का नाम मंगल गृह पर रखा गया है | इस दिन भगवान हनुमान की पूजा की जाती है | कहते हैं हनुमान जी की पूजा अर्चना करने सारे संकट दूर हो जाते हैं | इस दिन सिन्दूरी रंग का बहुत महत्व होता है |
3. बुधवार (Wednesday) - बुधवार दिन का नाम बुध गृह पर रखा गया है | यह दिन गणेशजी को समर्पित है | इनकी पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं | हरा रंग इस दिन शुभ माना गया है |
4. गुरुवार (Thursday) - इस दिन को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है और इस दिन का नाम बृहस्पति गृह पर रखा गया है | इस दिन विष्णु जी की अराधना की जाती है | इस दिन पीले रंग को महत्व दिया जाता है |
5. शुक्रवार (Friday) - शुक्रवार दिन का नाम शुक्र गृह पर रखा गया है | इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है | इस दिन गुलाबी रंग बहुत अच्छा माना जाता है | मुस्लिम धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है |
6. शनिवार (Saturday) - इस दिन का नाम शनि गृह पर रखा गया है | इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है और काले या बैंगनी रंग को महत्व दिया जाता है |
7. रविवार (Sunday) - इस दिन का नाम सूर्य गृह पर आधारित है | इस दिन सूर्य देव व् सरस्वती जी की पूजा की जाती है और लाल या नारंगी रंग शुभ माना जाता है | ईसाई धर्म में इस दिन चर्च में पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है |
आशा करते है कि आपको हमारी यह पोस्ट 7 Days Of The Week बहुत पसंद आयी हो और आसानी से समझ भी | अपने सुझावों को हमे कमेंट करके जरूर बताएं | इसी तरह की अच्छी हिंदी पोस्ट के लिए हमे सपोर्ट करते रहें |
COMMENTS