Complete List Of Months Name in Hindi & English. From Jan To Dec Hindi Months Name. Let's Have A Look.
समय को साल, महीने, सप्ताह, दिन, घंटे, मिनट और सेकंड में मापना बहुत ही सरल है | प्राचीन काल में जब घड़ी नहीं हुआ करती थी तो धूपघड़ी के इस्तेमाल से समय का पता लगाया जाता था |
धीरे-धीरे मनुष्य ने घड़ी का विकास किया जिससे सही समय का पता लगना आसान हो गया |
बड़े पैमाने पर समय देखने के लिए हम समय को साल व महीनों में बाँट देते हैं | परन्तु बच्चों को महीनों के नाम सही से याद नहीं रहते | इसलिए हम इस पोस्ट में महीनों के नाम हिंदी व इंग्लिश में लेकर आये हैं |
बच्चों के साथ-साथ कुछ बड़े लोगों को भी इंग्लिश महीने तो पता होते हैं परन्तु हिन्दू महीनों का ज्ञान नहीं होता |
हमारे दादी-दादा के समय के लोग आज भी महीनों को हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से देखते हैं | हिन्दू कैलेंडर में भी 12 महीने ही होते हैं बस उनकी अवधि अलग होती है |
जहाँ एक तरफ इंग्लिश कैलेंडर के हिसाब से नया साल 1 जनवरी से लगता है वहीं हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से नया साल चैत्र माह से लगता है जो मार्च से अप्रैल के बीच आता है |
हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से एक महीना 15-15 दिन के दो पखवाड़ों का होता है |
चलिए फिर समय की कीमत समझते हुए हम लेख आगे बढ़ाते हैं और पढ़ते हैं इंग्लिश व हिंदी महीनों के नाम |
महीनों के नाम हिंदी व इंग्लिश में (Months Name In Hindi & English)
क्र.म. | Months Name In English | महीनों के नाम | महीनों में दिन |
1 | January | जनवरी | 31 |
2 | February | फरवरी | 28 / 29 |
3 | March | मार्च | 31 |
4 | April | अप्रैल | 30 |
5 | May | मई | 31 |
6 | June | जून | 30 |
7 | July | जुलाई | 31 |
8 | August | अगस्त | 31 |
9 | September | सितम्बर | 30 |
10 | October | अक्टूबर | 31 |
11 | November | नवंबर | 30 |
12 | December | दिसंबर | 31 |
हिंदी महीनों के नाम (Hindi Months Name)
क्र.म. | हिंदी महीनों के नाम | इंग्लिश महीनों के नाम |
1 | चैत्र | मार्च - अप्रैल |
2 | वैशाख | अप्रैल - मई |
3 | ज्येष्ठ | मई - जून |
4 | आषाढ़ | जून - जुलाई |
5 | श्रावण | जुलाई - अगस्त |
6 | भाद्रपद | अगस्त - सितम्बर |
7 | आश्विन | सितम्बर - अक्टूबर |
8 | कार्तिक | अक्टूबर - नवंबर |
9 | मार्गशीष | नवंबर - दिसंबर |
10 | पौष | दिसंबर - जनवरी |
11 | माघ | जनवरी - फरवरी |
12 | फाल्गुन | फरवरी - मार्च |
How Many Days In a Month हाथ पर महीनों के दिन (Days Of Months On Hand)
इस चित्र में जिन महीनों के नाम चढ़ाई वाली जगह पर लिखे हुए हैं उन महीनों में 31 दिन होते हैं जैसे जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर | इसी प्रकार जिन महीनों के नाम ढलान वाली जगह पर लिखे हुए हैं उन महीनों में 30 दिन होते हैं जैसे अप्रैल, जून, सितम्बर और नवम्बर | फरवरी महीने पर यह ट्रिक लागू नहीं होती |
अधिवर्ष का अर्थ (Meaning Of Leap Year)
इंग्लिश कैलेंडर पृथ्वी और सूर्य की परिक्रमा के ऊपर आधारित है | जब यह बना था तब इस कैलेंडर के अनुसार एक साल में 365 दिन और 6 घंटे थे | इस तरह हर चौथे साल एक दिन (6 घंटे × 4 = 24 घंटे) बच रहा था | तब इस एक दिन को फरवरी में जोड़ने का फैसला किया गया | इसलिए हर 4 साल बाद फरवरी में 28 के जगह 29 दिन होते हैं जिसे अधिवर्ष (Leap Year) कहा जाता है |
तिमाही का अर्थ (Meaning Of Quarter / Quadrimester)
चार महीने के समय को तिमाही (Quarter / Quadrimester) कहा जाता है | स्कूल व कॉलेज में पाठ्यक्रम तिमाही के आधार पर ही होता है और फिर तिमाही परीक्षा होती है |
FAQ
Ques 1. How many days are there in March ? / मार्च माह में कितने दिन होते हैं ?
Ans 1. 31 days / 31 दिन
Ques 2. Which month comes before June ? / जून माह से पहले कौन सा महीना आता है ?
Ans 2. May / मई
Ques 3. Which month comes after September ? / सितम्बर माह के बाद कौन सा महीना आता है ?
Ans 3. October / अक्टूबर
Ques 4. Which month comes between August and October ? अगस्त और अक्टूबर के बीच कौन सा महीना आता है ?
Ans 4. September / सितम्बर
Ques 5. Rainy season comes in which months ? / वर्षा ऋतु किन महीनों में आती है ?
Ans 5. June - July / जून - जुलाई
Ques 6. Christmas Day comes in the month of ? / क्रिसमस डे किस माह में होता है ?
Ans 6. December / दिसंबर
Ques 7. How many days are there in November ? नवंबर माह में कितने दिन होते हैं ?
Ans 7. 30 days / 30 दिन
Ques 8. Spring season comes in which months ? / वसंत ऋतु किन महीनों में आती है ?
Ans 8. March - April / मार्च - अप्रैल
Ques 9. A leap year comes after how many years ? / अधिवर्ष कितने साल में आता है ?
Ans 9. Every 4 years / हर 4 साल में
Ques 10. How many months of a year has 31 days ? / साल के कितने महीनों में 31 दिन होते हैं ?
Ans 10. 7 months / 7 महीने
ये थे
हिंदी व इंग्लिश महीनों के नाम | आशा है आपको हमारी यह आसान सी पोस्ट अच्छे से समझ आयी हो | इसी तरह हमें सपोर्ट करते रहे और अपने सुझावों को हमसे शेयर करना बिलकुल न भूलें |
COMMENTS