Here Is Latest Exercise From Present Perfect Tense In Hindi & English. Try It By Your Own & Check Your Answers Whether They Correct Or Not.
Tense में हम आपको Present Perfect Tense पहले ही पढ़ा चुके हैं | अब हम आपके लिए उस पर Based Exercise लेकर आये हैं | इस Exercise को करने से आपको Present Perfect Tense के Rules बहुत अच्छे से याद हो जाएँगे | इसके पहले की Tense से सम्बंधित पोस्ट यदि आपने नहीं पढ़ी हैं तो नीचे दिए हुए लिंक पर जाकर एक बार जरूर पढ़ें |
चलिए तो देखते हैं Present Perfect Tense Exercise 1 In Hindi & English.
(a) Translate into English
- मैं अपना काम कर चुकी हूँ | अब मैं घर जा रही हूँ |
- टिहरी बांध पर बन रहा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट बनकर तैयार हो गया है |
- चतुर दुकानदार ने उसे साधारण ग्राहक समझ कर बिना बिल के सामान बेच दिया है।
- क्या उन्होंने दुकानदार से दवाइयों का बिल बनवा लिया है |
- बड़े शहरों में पश्चिमी सभ्यता के आधिपत्य के कारण भारतीय संस्कृति तो जैसे नाम की ही रह गई है |
- आओ समय से खाना खाते हैं | खाना बन चुका है |
- अब पछताने का क्या फ़ायदा ? बात हाथ से निकल चुकी है |
- यहाँ गन्दा मत करो | मैं सफाई कर चुकी हूँ |
- आजकल नेताओं का हर छोटा बड़ा बयान तूल पकड़ने लगा है |
- भीषण गर्मी और उमस के कारण ऐसा लगता है मानो धरती आग का गोला बन गई है |
(b) Translate into Hindi
- Pay attention to your food and drink. Your hair has turned white along with the fall so early.
- Why are you crying so much ? Calm down! There is a small injury. Why are you behave like any mountain has broken ?
- Mrs. Sharma has been left behind in the race of life due to her jealous nature.
- I didn't know that riots have blazed. If I would know I don't come here today.
- How many of you have completed your homework ?
- This has became your daily excuse.
- Yoga has became a necessity in today's hectic life.
- Due to the departure of Sharma ji, silence has spread in the whole locality.
- Call Kanchan and ask if she has left home ?
- The times have changed. You also learn to walk in harmony with it.
Answers
(a) Translate into English
- I have done my work. Now I'm going home.
- The work of hydroelectric power plant being built on Tehri Dam has now been completed.
- The clever shopkeeper has mistook him as a simple customer and sold the goods without a bill.
- Have they got the medicine bill made from the shopkeeper ?
- Due to the dominance of Western civilization in the big cities, Indian culture has remained the same name.
- Come let's eat food on time. The food has cooked.
- What's the use of repenting now? The matter has slipped out of hand.
- Don't get messy here. I have cleaned.
- Nowadays every small statement of the leaders has started catching up.
- Due to the scorching heat and humidity, it seems as if the earth has become a ball of fire.
(b) Translate into Hindi
- अपने खाने पीने पर ध्यान दो | अभी से तुम्हारे बाल झड़ने के साथ साथ सफ़ेद भी हो गए हैं |
- तुम इतना क्यों रो रहे हो ? शांत हो जाओ ! एक छोटी सी चोट है। तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो जैसे कोई पहाड़ टूट गया हो ?
- श्रीमती शर्मा अपने ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण जिंदगी की दौड़ में पीछे रह गई हैं |
- मुझे नहीं पता था दंगा इतना ज्यादा भड़क चुका है | पता होता तो आज मैं यहाँ आती ही नहीं |
- आप में से कितने लोगों ने अपना गृहकार्य पूरा कर लिया है ?
- तुम्हारा तो यह रोज का बहाना बन चुका है |
- योगा आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी की जरूरत बन चुका है |
- शर्मा जी के चले जाने से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है |
- कंचन को फोन लगाकर पूछो क्या वह घर से चुकी है ?
- जमाना बदल चुका है | तुम भी इसके साथ कदम ताल मिलाकर चलना सीखो |
आगे हम Present Perfect Tense की और भी Exercise अपलोड करने वाले हैं | उनकी Practice के लिए हमसे जुड़े रहें | हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी Comment करके जरूर बताएँ |
COMMENTS