Try Out The Latest Exercise On Present Continuous Tense In Hindi & English. Checked Out The Answers Of The Same Given Below the Exercise.
प्रिय रीडर्स इस पोस्ट में हम Present Continuous Tense की Exercise लेकर आये हैं | यह exercise करने में आपको न केवल Knowledge मिलेगी बल्कि Interest भी आएगा |
कोशिश करें कि बिना किसी Help के आप Exercise पूरी कर पाए इससे आपका Confidence Level तो बढ़ेगा ही व साथ ही आप यह भी जान पाओगे कि जो आपने Previous Post में Present Continuous Tense की जो Details पढ़ी वो आपको कितना समझ आईं |
Exercise 1 Present Continuous or Progressive Tense In Hindi & English
Also Read
आइये देखते हैं Exercise 1 of Present Continuous Tense.
Translate into English
- सरकार गरीबों कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएँ चला रही है |
- अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है |
- रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया अगले महीने बैंक रेट बढ़ा रहा है |
- धरती का तापमान साल दर साल बढ़ रहा है |
- कोई दरवाज़ा खटखटा रहा है | मैंने आवाज़ सुनी |
- मेरे पड़ोसी के घर सुबह से कीर्तन चल रहा है |
- तेल के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं |
- गाड़ी धीरे चलाओ! इतनी तेज क्यों चला रहे हो ?
- इस समय वे किसी खास विषय पर चर्चा कर रहे हैं |
- मेरी ननद शहर की बहुत बड़ी हाउसिंग सोसाइटी में घर खरीद रही हैं |
- मेरा यकीन करो! बाहर कोई तो रो रहा है |
- तुम्हरे पिताजी फ़िलहाल मेहमानों से बातचीत कर रहे हैं |
- दोबारा सोच लो! तुम जो भी कर रहे हो सही नहीं है |
- मुझे वे लड़के पसंद नहीं हैं | वे अब भी मुझे परेशान कर रहे हैं |
- जल्दी करो! ट्रेन जा रही है |
हिंदी में अनुवाद करो
- Can you hear me ? I'm asking for the doctor's appointment.
- Teacher is scolding the notorious students of the class.
- Mr. Nath is launching his new book based on true stories of soldiers tomorrow.
- Cool down the charger! It is heating up.
- News of natural disaster is flashing on a news channel at he moment.
- I'm trying hard to learn how to write in calligraphy.
- How many of you are preparing for competitive exams ?
- I am suffering from fever since morning.
- Look at the milk! It is boiling and falling over the gas.
- Yogi Adityanath's bulldozer mission is going on fearlessly.
- I am teaching French to my students from 3 years.
- What place are you going to meet your cousins ?
- Firemen are extinguishing the fire set in the mall.
- Why is she so complaining at this time ?
- Don't be afraid! I'm coming to you at the spur of the moment.
Answers
(a) Translate into English
- Government is running many schemes for the welfare of poor.
- The construction work of Shri Ram temple in Ayodhya is going on.
- Reserve Bank of India is going to increase Bank Rate next month.
- Temperature of Earth is rising year by year.
- Someone is knocking at the door! I hear that.
- Kirtan is going on since morning at my neighbor's house.
- Oil prices are escalating rapidly.
- Drive slow! why are you driving so fast ?
- They are discussing a specific topic right now.
- My sister-in-law is buying a house in a very big housing society of the city.
- Trust me! Someone is crying outside.
- Your father is currently talking to the guests.
- Think again! Whatever you are doing is not right.
- I don't like those boys. They are still bothering me.
- Hurry up! Train is leaving.
(b) हिंदी में अनुवाद करो
- क्या आप मुझे सुन सकते हैं ? मैं डॉक्टर से मिलने के लिए पूछ रहा हूँ।
- शिक्षक कक्षा के शैतान छात्रों को डांट रहा है।
- श्री नाथ सैनिकों की सच्ची कहानियों पर आधारित अपनी नई पुस्तक का विमोचन कल कर रहे हैं।
- चार्जर को ठंडा करें! यह गर्म हो रहा है।
- एक न्यूज चैनल पर इस समय प्राकृतिक आपदा की खबरें आ रही हैं।
- मैं यह सीखने की बहुत कोशिश कर रहा हूं कि सुलेख में कैसे लिखना है।
- आप में से कितने लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं ?
- मुझे सुबह से बुखार हो रहा है।
- दूध देखो! यह उबलकर गैस के ऊपर गिर रहा है।
- योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मिशन निडर होकर चल रहा है |
- मैं 3 साल से अपने छात्रों को फ्रेंच पढ़ा रहा हूं।
- आप अपने चचेरे भाइयों से किस स्थान पर मिलने जा रहे हैं ?
- मॉल में लगी आग को दमकल कर्मी बुझा रहे हैं.|
- वह इस समय इतनी शिकायत क्यों कर रही है?
- डरो मत! मैं इसी समय आपके पास आ रहा हूं।
उम्मीद है कि English Grammar की ये Series आपको पसंद आ रही होगी | ऐसे ही अच्छी English Grammar पोस्ट के लिए हमारे साथ बने रहें | किसी तरह के Suggestion या Query के लिए Comment करके पूछें |
COMMENTS