Have A Look On Exercise 5 Of Present Continuous Tense In Hindi & English. Always Remember One Thing That The More You Practice The More You learn!
दोस्तों आपने एक मशहूर कहावत तो जरूर सुनी होगी - The More You Practice The More You learn! अर्थात जितना ज्यादा आप अभ्यास करोगे उतना ज्यादा ही सीखोगे |
जैसा कि आप सभी यह जानते है कि हम English Grammar के Tenses की पूरी सीरीज छोटे-छोटे भागों में आपको समझा रहे हैं | उसी का एक भाग Present Continuous Tense भी है | जिसकी प्रैक्टिस के लिए हम निरंतर Exercise पोस्ट कर रहे हैं |
आज भी Present Continuous Tense की एक और Exercise लेकर आये हैं |
आप इसका अभ्यास कीजिये और पोस्ट के अंत में दिए Answers चेक करके खुद ही अपनी Knowledge का आंकलन कीजिये |
Also Read
आइये तो शुरू करते हैं Present Continuous Tense Exercise 5 In Hindi & English.
(a) Translate into English
- इस चादर को धो दो | बहुत गन्दी हो रही है |
- तुम जल्दी से रिक्शा रोको | हम पीछे पीछे आ रहे हैं |
- मोबाइल का प्रयोग ज्यादा करने के कारण आजकल बच्चे ज्यादा चिड़चिड़े हो रहे हैं |
- जतिन आजकल घर से बिंदियाँ बनाने का काम कर रहा है |
- तुम्हारा क्या सोचना है ? वे ठीक कह रहे हैं ?
- ज्वालामुखी फटने के कारण उसमें से लाल गरम लावा निकल रहा है |
- मुझसे ज्यादा मत बोलो | मेरे सर में तेज दर्द हो रहा है |
- आज सुबह से मुझे बदन दर्द हो रहा है क्योंकि कल रात मैं ए. सी. में सो गयी थी |
- आओ ऊपर छत पर चले | आसमान में इंद्रधनुष निकल रहा है |
- घर में साफ़ सफाई रखो | आजकल वायरल बुखार फ़ैल रहा है |
(b) Translate into Hindi
- I don't know for what reason the number of my eye glasses are increasing.
- Life is giving you a chance once again. Such opportunities do not come often.
- That girl is practicing Hindi calligraphy.
- With this kind of behavior, the matter is only getting worse.
- It seems that you are not able to handle it.
- Be patient. Situation is changing slowly.
- Who is watering the plants in the garden ?
- Enough! I am not going to handle it anymore.
- My mother is packing my bag to go on a trip.
- The government is continuously working for the upliftment of the soldiers of the country.
Answers
(a) Translate into English
- Wash this bedsheet. It's getting very dirty.
- You stop the rickshaw quickly. We're coming.
- Nowadays children are becoming more irritable due to more use of mobile.
- Jatin is doing the work of making bindis from home these days.
- What do you think ? Are they saying right ?
- Due to the eruption of the volcano, red hot lava is coming out of it.
- Don't talk too much to me. I am having severe pain in my head.
- Since this morning I am having pain in my body because last night I was slept in A.C.
- Let's go up on the roof. Rainbow is appearing in the sky.
- Keep the house clean. Viral fever is spreading nowadays.
(b) Translate into Hindi
- पता नहीं किस कारण से मेरी नजर के चश्मे का अंक बढ़ता ही जा रहा है |
- जिंदगी तुम्हे एक बार फिर मौका दे रही है | ऐसे मौके बार बार नहीं आते |
- वह बच्ची हिंदी सुलेख का अभ्यास कर रही है |
- इस तरह के व्यवहार से तो बात और ज्यादा बिगड़ती ही जा रही है |
- लगता है तुमसे बात संभल नहीं पा रही है |
- धैर्य रखो | स्थिति धीरे धीरे बदल रही है |
- बगीचे में पौधों को पानी कौन दे रहा है |
- बस भी करो | अब मुझसे और बर्दाश नहीं हो रहा है |
- मेरी माँ ट्रिप पर जाने के लिए मेरा बैग पैक कर रही हैं |
- सरकार देश के फौजियों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है |
उम्मीद है यह Exercise आपने पूरी लगन से की होगी | आगे भी इसी तरह की Exercise की Practice करने के लिए हमें Follow करते रहें |
COMMENTS