Rate Your Knowledge About Simple Present Tense By Practicing Some Exercises. Also Check Out The Answers Of The Same Given In The Post.
दोस्तों Present Indefinite Tense In Hindi हम आपको पहले ही समझा चुके हैं | पर क्या वाकई उसके concept आपको clear हो गये ? इस बात का जवाब आप खुद ढूंढें | अपने पढ़े हुए concept के बेस पर अपनी knowledge करें |
अपनी English Grammar को Improve करें कुछ छोटी-छोटी Exercise की Practice करके |
Also Read
चलिए तो देर किस बात की शुरू करिये Present Indefinite Tense or Simple Present Tense Exercise In Hindi & English.
(a) Translate into English
- राधा कृष्ण से अटूट प्रेम करती है |
- किसी की चुगली करना बुरी बात है |
- मैं रोज़ गाने सुनना पसंद नहीं करती हूँ |
- उस घर के बाहर हमेशा एक लाल रंग की कार रहती है।
- तुम्हारे हाथ में यह घड़ी बहुत अच्छी लगती है |
- क्या तुम हमेशा ही जरूरतमंद की मदद करते हो |
- टीना के साथ अधिकतर कौन स्कूल जाता है ?
- क्या किसी को बुरा भला कहना सही बात होती है ?
- हम आपस में नहीं झगड़ते हैं |
- वे कभी-कभी हमारे साथ रात के खाने पर बाहर जाते हैं |
- अत्यधिक मीठा सेहत के लिए नुकसानदायक होता है |
- क्या रोहन तुमसे हमेशा ऐसे ही बात करता है ?
- घोड़ा चने चबाता है |
- छोटे बच्चे शाम को गली में खेलते हैं |
- रोज़ सुबह नाश्ते में एक सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
(b) Translate into English
- लोमड़ी बहुत चालाक होती है |
- ज्यादा मीठा बोलने वाले लोग ही अक्सर धोखेबाज निकलते हैं |
- वह अपने घर की बात किसी को नहीं बताता है |
- मेरी कोचिंग क्लास 5 बजे खत्म होती है |
- ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है |
- मेरे पिताजी सप्ताह में एक बार गरीबों को खाना जरूर खिलाते हैं |
- क्या रीना अपने बड़ों का सम्मान करती है ?
- हमारे परिवार के सभी सदस्य हर दिन साफ़ सुथरे कपड़े पहनते हैं |
- रोहित के दोस्त हर महीने उससे मिलने उसके घर जरूर जाते हैं |
- मैं रोज सुबह जल्दी उठकर गायन अभ्यास करती हूँ |
- हमें वह जरूर मिलता है जिसके हम हक़दार हैं |
- बलजीत देश का एक जिम्मेदार नागरिक है |
- किसी को हर छोटी बात पर नीचा दिखाना अच्छा नहीं लगता है |
- पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है |
- अच्छे घर के लोग ऐसी बातें नहीं करते हैं |
Answers
(a) English Translation
- Radha loves Krishna unceasingly.
- It's a bad thing to snuggle up to someone.
- I don't like to listen to songs everyday.
- There is always a red car outside that house.
- This watch looks very nice in your hand.
- Do you always help the needy?
- Who goes to school with Tina most of the time?
- Is it okay to say bad things to someone?
- We don't quarrel with each other.
- They sometimes goes out to dinner with us.
- Too much sugar is injurious to health.
- Does Rohan always talk to you like this ?
- Horse chews gram.
- Small children play in the street in the evening.
- Eating an apple in breakfast every morning is very beneficial for health.
(b) English Translation
- Fox is very clever.
- People who speak too sweet often turn out to be deceivers.
- He does not tell about his house to anyone.
- My coaching class ends at 5 pm.
- Taj Mahal is one of the seven wonders of the world.
- My father definitely feeds the poor once a week.
- Does Reena respect her elders?
- All the members of our family wear clean clothes every day.
- Rohit's friends visit his house every month to meet him.
- I wake up early every morning to practice singing.
- We always get what we deserve.
- Baljeet is a responsible citizen of the country.
- It's not a good idea to let someone down on every little thing.
- Earth rotates on its axis.
- Good family people don't do such things.
दोस्तों उम्मीद है कि इस Exercise की Practice करने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि आपने Present Indefinite Tense कितने अच्छे से पढ़ा | आगे भी ऐसी Amazing Post के लिए हमारे साथ बने रहें |
COMMENTS