Present Indefinite Tense Explained In Hindi • English Grammar

SHARE:

हमारे साथ बहुत ही आसान तरीके से English Grammar सीखें हिंदी में। Present Indefinite Tense के नियम व उपयोग जानकर अपनी Grammar को मजबूत बनाएं। Let's Go

Present Indefinite Tense Explained In Hindi




























दोस्तों आज हम आपके साथ काल (Tense) के पहले प्रकार यानि वर्तमान अनिश्चित काल (Present Indefinite Tense In Hindi or Simple Present Tense) के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं | 

यदि आप काल (Tense) और उसके प्रकार (Types Of Tense) के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए हमने अलग से एक पोस्ट बनाई है | उसे पढ़कर आप इसकी बेसिक जानकारी ले सकते हैं | 

आइये फिर समय बर्बाद न करते हुए चर्चा शुरू करते हैं |

 

वर्तमान अनिश्चित काल (Present Indefinite Tense)

काल के इस प्रकार को सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense) भी कहा जाता है | इस काल इस काल का प्रयोग आमतौर पर आदत (Habit), प्रथा (custom), अभ्यास (Practice), दोहराई जाने वाली क्रिया (Repeated Action), स्थायी गतिविधि (Permanent Activity), सामान्य सत्य (General or Universal Truth) को दर्शाने के लिए किया जाता है | 

जैसा कि नाम से स्पष्ट है Indefinite यानि कि अनिश्चित या अनिश्चितकालीन | इस प्रकार वर्तमान काल का वह भाग जिसमें सटीक समय का पता न हो उसे Present Indefinite Tense कहा जाता है | 

इस काल के वाक्यों में आमतौर पर always, usually, often, seldom, sometimes, generally, normally, rarely, frequently, daily, never, occasionally जैसे शब्दों का प्रयोग होता है | 

पहचान (Identification)

जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं शब्दों का प्रयोग हो वे वाक्य Present Indefinite Tense में कहलाते हैं | 


उदाहरण (Examples) 

  1. Naksh sings song. (नक्ष गाना गाता है |)
  2. Chhavi often gets early to bed. (छवी अक्सर जल्दी सो जाती है |)
  3. The old man gets short- tempered sometimes. (बूढ़ा आदमी कभी-कभी चिड़चिड़ा हो जाता है |)
  4. Riya never blames anyone else for her own mistakes. (रिया कभी-भी अपनी गलतियों के लिए किसी और को दोष नहीं देती है |) 
  5. Sun gives us light. (सूरज हमें रोशनी देता है |)
  6. I rarely drink coffee. (मैं शायद ही कभी कॉफी पीता हूँ |)
  7. My mother occasionally wears saree. (मेरी माँ कभी-कभी साड़ी पहनती हैं |)
  8. I always wear clean clothes. (मैं हमेशा साफ कपड़े पहनता हूं |)
  9. She usually prefers coffee over tea. (वह आमतौर पर चाय के बजाय कॉफी पसंद करती है |)
  10. He completes his work on time. (वह अपना काम समय पर पूरा करती है |)
  11. I frequently go to the park. (मैं अक्सर पार्क जाता हूं।)
  12. Jealous people never appreciate scholars. (ईर्ष्यालु लोग विद्वानों की प्रशंसा कभी नहीं करते हैं |)
  13. Sometimes I feel so lonely. (कभी-कभी मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता है।)
  14. Ram practice Maths daily at least for an hour. (राम प्रतिदिन कम से कम एक घंटे गणित का अभ्यास करता है |)
  15. Tree gives us fruits. (पेड़ हमें फल देता है।)

नियम (Rules)


1. Affirmative Sentence 

Affirmative Sentence को Positive Sentence या सकरात्मक वाक्य भी कहा जाता है | Affirmative Sentence से किसी कार्य के होने या स्थिति का पता लगता है | 

इस प्रकार जब किसी वाक्य में किसी व्यक्ति, स्थिति, भाव, विचार आदि का बोध हो तो वह वाक्य सकरात्मक वाक्य अर्थात Affirmative Sentence होता है | 

Affirmative Sentence में Subject के साथ Verb की I Form का Use होता है | सीधे शब्दों में कहे तो Verb के साथ S या es जुड़ जाता है | 

यदि Subject Singular (He, She, It, This, That) है तो Verb के साथ es लगता है और यदि Plural (I, We, You, They, These, Those) है तो Verb के साथ S लगता है |  


Subject + verb I form + object.

Examples:
  1. The last train to Mathura leaves at midnight. (मथुरा के लिए आखिरी ट्रेन आधी रात को निकलती है |)
  2. My grandmother goes to temple daily. (मेरी दादी रोज मंदिर जाती हैं |)
  3. The Sun sets in the west. (सूर्य पच्श्चिम में ढलता है |)
  4. Mr. Nath teaches me Math. (श्री नाथ मुझे गणित पढ़ाते हैं |)
  5. Simran writes poem regularly. (सिमरन नियमित रूप से कविताएं लिखती है।)
  6. Cow has four legs. (गाय के चार पैर होते हैं |)
  7. Ram's father brings fruits everyday. (राम के पिताजी रोज फल लाते हैं |)
  8. Jai washes his hands before eating.  (जय खाना खाने से पहले हाथ धोता है |) 
  9. She dances well on the stage. (वह स्टेज पर अच्छा डांस करती हैं।)
  10. The dog barks at the strangers. (कुत्ता अजनबियों पर भौंकता है।)
  11. Mr. Narula recites poem in poetry events. (श्री नरुला काव्य कार्यक्रमों में कविता पाठ करते हैं।)
  12. That saree suits her best. (वह साड़ी उन पर सबसे अच्छी लगती है।)

2. Negative Sentence 

Negative Sentence अर्थात नकरात्मक वाक्य | वे वाक्य जिनमें किसी कार्य के नहीं होने का बोध हो उन्हें Negative Sentence या नकरात्मक वाक्य कहा जाता है | 

Present Indefinite Tense के Negative Sentence में Do या Does के साथ Not का Use होता है | यदि Subject Singular (He, She, It, This, That) होता है तो Does not और यदि Plural (I, We, You, They, These, Those) होता है तो Do not का Use होता है |  

Subject + do/ does + not + verb + object. 

Examples:
  1. I do not have breakfast at 7 a.m. (मैं सुबह 7 बजे नाश्ता नहीं करता हूँ।)
  2. Jack does not eat pizza. (जैक पिज़्ज़ा नहीं खाता है |)
  3. They do not disrespect anyone. (वे किसी का अपमान नहीं करते हैं |)
  4. He do not throw garbage in the dustbin. (वह कूड़े को कूड़ेदान में नहीं फेंकता है।)
  5. My mother does not go to restaurant. (मेरी माँ रेस्टोरेंट नहीं जाती हैं |)
  6. The sun does not rise from the west. (सूर्य पश्चिम से नहीं उगता है |)
  7. He doesn't speak while eating. (वह खाना खाते समय नहीं बोलता है |)
  8. We don't like to eat mango. (हम आम खाना पसंद नहीं करते हैं |)
  9. Horse does not walk on sand. (घोड़ा रेत पर नहीं चलता है |)
  10. I prefer light meal at night. (मैं रात में हल्का खाना पसंद करता हूं।)
  11. My father doesn't like loud music. (मेरे पिता तेज संगीत पसंद नहीं करते है।)
  12. They do not involve in extra curricular activities. (वे पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं।)

3. Interrogative Sentence

Interrogative Sentence को प्रश्नवाचक वाक्य भी कहा जाता है | Present Indefinite Tense के Interrogative Sentence में Do / Does लगाकर प्रश्न पूछा जाता है | 

यदि Subject Singular (He, She, It, This, That) होता है तो Does और यदि Plural (I, We, You, They, These, Those) होता है तो Do का Use होता है |    

Do/ does + subject + verb + object + ? 

Examples: 
  1. Do you have a red pen always ? (क्या आपके पास हमेशा लाल पेन होता है ?)
  2. Does he respect his elders ? (क्या वह अपने बड़ों का सम्मान करता है ?)
  3. Do you know where he goes for a walk daily ? (क्या आप जानते हैं कि वह रोज़ कहाँ घूमने जाता है ?)
  4. Does Niya sing ? (क्या निया गाती हैं ?)
  5. Do you know how to write an application ? (क्या आप जानते हैं कि आवेदन पत्र कैसे लिखते हैं ?)
  6. Do you know how to speak many languages ? (क्या तुम बहुत तरह की भाषाएं बोलना  जानते हो ?)
  7. Do you like to drink coffee ? (क्या आप कॉफी पीना पसंद करते हैं ?)
  8. Does he know how to cook a variety of dishes ? (क्या उसे बहुत तरह के व्यंजन बनाने आते हैं ?)
  9. Does your family belong to Chennai ? (क्या आपका परिवार चेन्नई से ताल्लुक रखता है ?)
  10. Do we able to finish this work in an hour ? (क्या हम इस काम को एक घंटे में खत्म कर सकते हैं ?)
  11. Does he handle the adverse situation by his own ? (क्या वह अपने दम पर प्रतिकूल स्थिति को संभालता है ?)
  12. Do you know this address ? (क्या आप यह पता जानते हैं ?)

प्रश्नवाचक शब्द (Question Words)

जब वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द (Question Word) आता है तो इंग्लिश में ट्रांसलेट करते समय उसे वाक्य के शुरू में लिखा जाता है | साथ ही ऐसे वाक्यों में Do / Does का भी Use होता है |  


कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नवाचक शब्द (Some Important Wh Words)

 Questions Wordsप्रश्नवाचक शब्द
 Who कौन 
 Whatक्या 
 Whyक्यों 
 Whenकब 
 Whereकहाँ 
 Whomकौन 
 Whoseकिसका 
 Whichकौन- सा 
 Howकैसे 
 How manyकितना 
 How muchकितना 

Examples: 
  1. Where does she go for a walk daily ? (वह रोज़ कहाँ घूमने जाती है ?)
  2. Why do you go to mall frequently ? (तुम बार-बार मॉल क्यों जाते हो ?)
  3. Whom does Ravi get Math classes ? (रवि को गणित की कक्षाएं किससे मिलती हैं ?)
  4. What does your father do ? (आपके पिता क्या करते है ?)
  5. When do they come home back ? (वे घर वापस कब आते हैं ?)
  6. Why do you feel alone ? (तुम अकेला क्यों महसूस करते हो ?)
  7. How much do you earn in a month ? (आप एक महीने में कितना कमाते हैं ?)
  8. How many hours do you work together ? (आप एकसाथ कितने घंटे काम करते हैं ?)
  9. How much time do you want to complete this task ? (आप यह कार्य पूरा करने के लिए कितना समय चाहते है ?)
  10. Why do you mischief with your classmates ? (आप अपने सहपाठियों के साथ शरारत क्यों करते हैं ?)
  11. Whose name do you mention below the card ? (आप कार्ड के नीचे किसके नाम का उल्लेख करते हैं ?)
  12. What do you do in free time ? (खाली समय में आप क्या करते हैं ?)

 Affirmative Sentence
Subject + verb I form + object.
He works in a reputed firm.
(वह एक नामी फर्म में काम करता है।)
 Negative Sentence 
Subject + do/ does + not + verb + object. 
Sheela doesn't cook pizza.
(शीला पिज्जा नहीं बनाती है ।)
 Interrogative Sentence
Do/ does + subject + verb + object + ? 
Do you like to have tea in the evening ?
(क्या आप शाम को चाय पीना पसंद करते हैं ?)


वर्तमान अनिश्चित काल के विभिन्न पहलुओं के कुछ और उदाहरण (Some More Examples Of Different Aspect Of Present Indefinite Tense)

Examples of Habit Related Sentences

  1. I brush my teeth twice a day. (मैं दिन में दो बार अपने दांत साफ करता हूं |)
  2. My mother cleans all the utensils before she goes to bed at night (मेरी माँ रात को सोने से पहले सारे बर्तन साफ करती हैं |)
  3. Sam always keeps his room neat & clean. (सैम अपने कमरे को हमेशा साफ सुथरा रखता है।)
  4. They go to temple every morning. (वे रोज सुबह मंदिर जाते हैं।)
  5. Niya drinks coffee in the evening. (निया शाम को कॉफी पीती है।)
  6. You clean the dust of your house monthly. (तुम हर महीने अपने घर की धूल साफ करते हो।) 
  7. My father always keeps his medicine on the table next to the bed. (मेरे पिता हमेशा अपनी दवा बिस्तर के पास वाली मेज पर रखते हैं ।)
  8. The night before I go somewhere, I iron my clothes. (कहीं जाने से एक रात पहले, मैं अपने कपड़े इस्त्री करता हूँ |)

Examples of Custom Related Sentences

  1. My family always offer prayer to god before having meal. (मेरा परिवार हमेशा भोजन करने से पहले भगवान से प्रार्थना करता है |)
  2. We worship Goddess Laxmi on Diwali. (दीपावली पर हम देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।)
  3. Hindus always worship Lord Ganesha before any auspicious work. (हिन्दू हमेशा शुभ कार्य से पहले भगवन गणेश की पूजा करते हैं |)
  4. People hug and distribute sweets on Eid. (ईद पर लोग गले मिलते हैं और  मिठाई बाँटते हैं |)
  5. Kumbh Mela known as the largest congregation of religious pilgrims in the world. (कुंभ मेला दुनिया में धार्मिक तीर्थयात्रियों की सबसे बड़ी सभा के रूप में जाना जाता है |)
  6. Some people consider traditional wedding rituals to be strange and absurd. (कुछ लोग पारंपरिक शादी की रस्मों को अजीब और बेतुका मानते हैं।)

Examples of Practice Related Sentences

  1. Sheela dances 4 hours a day. (शीला दिन में 4 घंटे नृत्य करती है।)
  2. Gaurav plays cricket in the evening daily. (गौरव रोजाना शाम को क्रिकेट खेलता हैं।)
  3. Ram tries to do 100 pushups in half an hour daily. (राम रोजाना आधे घंटे में 100 पुशअप करने की कोशिश करता है |)
  4. Primary class students practice math counting daily. (प्राथमिक कक्षा के छात्र प्रतिदिन गणित की गिनती का अभ्यास करते हैं।)
  5. Ram reads vocabulary daily to learn it. (शब्दावली सीखने के लिए राम इसे रोज पढ़ता है |)

Examples of Repeated Actions Related Sentences

  1. My father always forget to take medicine on time. (मेरे पिता हमेशा समय पर दवा लेना भूल जाते हैं।)
  2. Riya's grandmother goes to temple in the morning every day. (रिया की दादी रोज सुबह मंदिर जाती हैं।)
  3. I check my important documents every month. (मैं हर महीने अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच करता हूं।)
  4. That bus leaves for Delhi every evening. (वह बस रोज शाम दिल्ली के लिए निकलती है।)
  5. Jack goes home weekly to see his mother. (जैक अपनी माँ को देखने के लिए साप्ताहिक घर जाता है।)

Examples of General Or Universal Truth Related Sentences

  1. Earth revolves around the Sun. (पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।)
  2. Earth moves on its axis. (पृथ्वी अपनी धुरी पर चलती है।)
  3. The Sun rises from the east. (सूर्य पूर्व से उगता है।)
  4. People always want to have a second chance. (लोग हमेशा दूसरा मौका चाहते हैं।)
  5. Water is colourless, odourless and tasteless. (पानी रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन होता है।)
  6. What triggers you also reveals what you need to heal. (जो आपको ट्रिगर करता है वही यह भी बताता है कि आपको क्या ठीक करने की आवश्यकता है |)
  7. Don't rush for things that take time to happen. (उन चीजों के लिए जल्दी मत करो जिन्हें होने के लिए समय लगता है |)
  8. Not everyone you lose considers as a loss. (आपके द्वारा खोया गया हर व्यक्ति नुकसान के रूप में नहीं माना जाता है।)

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्म (Direct & Indirect Object)

कभी- कभी Sentence में दो Object का Use एक साथ हो सकता है | इनमें से एक Object Direct होता है और दूसरा Indirect | पर प्रश्न यह उठता है कि पहचाना कैसे जाए कौन सा Object Direct है और कौन सा Indirect ? इसकी पहचान करने की दो आसान ट्रिक्स हम आपको बताने वाले हैं | 

प्रत्यक्ष कर्म (Direct Object) 

किसी Sentence में क्या लगाकर प्रश्न पूछने पर जो उत्तर मिलता है वही हमारा Direct Object होगा | जैसे Teacher gives us homework weekly. (शिक्षिका हमें साप्ताहिक गृहकार्य देती हैं।) इस Sentence में अगर पूछा जाए कि शिक्षिका हमें क्या देती हैं ? तो उत्तर मिलेगा गृहकार्य  | इस प्रकार गृहकार्य शब्द यहाँ Direct Object हुआ | 


अप्रत्यक्ष कर्म (Indirect Object)  

किसी Sentence में किसको लगाकर प्रश्न पूछने पर जो उत्तर मिलता है वही हमारा Indirect Object होगा | जैसे Teacher gives us homework weekly. (शिक्षिका हमें साप्ताहिक गृहकार्य देती हैं।) इस Sentence में अगर पूछा जाए कि शिक्षिका किसको गृहकार्य देती हैं ? तो उत्तर मिलेगा हमें | इस प्रकार हमें शब्द यहाँ Indirect Object हुआ | 

इस तरह एक ही वाक्य में दो object कैसे पता करने है आपको समझ आ गया होगा | 

Teacher gives us homework weekly. 
Direct Object - homework 
Indirect Object - us 

पूरक (Complement)

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है Complement अर्थात पूरक | दूसरे शब्दों में कहें तो एक पूरक कुछ ऐसा है जो पूर्ण है या पूर्ण करता है। 
वाक्य में is, am, are के बाद जो भी Noun या Adjective होता है उसे ही पूरक कहा जाता है | 

Example: She is a dancer. (वह एक नर्तकी है |)
इस वाक्य में लड़की को पूर्ण कौन कर रहा है ? नृत्य! इसलिए नर्तकी (Dancer) शब्द पूरक (Complement) कहलाएगा | 

Some More Examples:
  1. Jigar is a doctor.
  2. Jury selected her as best singer.
  3. I am free for you anytime.
  4. They are happy.
  5. Narendra Modi is considered to be the one of the best PM of India.
उपरोक्त वाक्यों में जो शब्द Underlined हैं वे ही उन वाक्यों के पूरक शब्द हैं | 


वर्तमान अनिश्चित काल में क्रिया का प्रयोग (Use Of Verb To Be In Present Indefinite Tense)

Present Indefinite Tense के कुछ वाक्यों में Verb To Be या is, am, are का प्रयोग भी होता है | जिन वाक्यों के अंत में है, हूँ, हो जुड़ा हो वे वाक्य Verb To Be की फॉर्म के होते हैं | 

Example:
  1. Siya is a doctor. (सिया एक डॉक्टर है।)
  2. You are a gardener. (तुम माली हो।)
  3. I am an intelligent girl. (मैं एक बुद्धिमान लड़की हूँ।)
  4. We are busy this evening. (हम आज शाम व्यस्त हैं।)
  5. He is my neighbour. (वह मेरा पड़ोसी है।)

Affirmative Sentences Of Verb to Be

  1. Kajal is a well known business woman in Delhi. (काजल दिल्ली की जानी-मानी बिजनेस वुमन हैं।)
  2. They are busy in a family function today. (वे आज एक फैमिली फंक्शन में व्यस्थ हैं।)
  3. I am very curious about historical events. (मैं ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बहुत उत्सुक हूँ |)
  4. Jack & Jill are best friends. (जैक एंड जिल सबसे अच्छे दोस्त हैं।)
  5. Narendra Modi is the prime minister of India. (नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।)

Negative Sentences Of Verb To Be

  1. I am not interested in gossip right now. (मुझे अभी गपशप करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।)
  2. You are not a genuine writer. (आप सच्चे लेखक नहीं हैं।)
  3. We are not among influencers. (हम प्रभावित करने वालों में से नहीं हैं।)
  4. He is not my relative. (वह मेरा रिश्तेदार नहीं है।)
  5. Tara is not his sister. (तारा उसकी बहन नहीं है।)

Interrogative Sentences Of Verb To Be

  1. Is she belongs to your family ? (क्या वह आपके परिवार की है ?)
  2. Are these mangoes ripe ? (क्या ये आम पके हैं ?)
  3. Am I look fool to you ? (क्या मैं तुम्हें मूर्ख लग लगती हूँ ?)
  4. Are they free for me this evening ? (क्या वे आज शाम मेरे लिए फ्री हैं ?)
  5. Is it true ? (क्या यह सच है ?)

Negative Interrogative Sentences Of Verb To Be

  1. Is it not true ? (क्या यह सच नहीं है ?)
  2. Are you not happy ? (क्या तुम खुश नहीं हो ?)
  3. Am I not your friend ? (क्या मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूँ ?)
  4. Is Raj not comfortable with you ? (क्या राज तुम्हारे साथ सहज नहीं है ?)
  5. Are we not belong to that group ? (क्या हम उस समूह के नहीं हैं ?)

Present Indefinite Tense/ Simple Present Tense Table


 Affirmative Sentences Negative SentencesInterrogative Sentences Wh Questions 
He waters the plant.
वह पौधों को पानी देता है | 
 He doesn't water the plant.
वह पौधों को पानी नहीं देता है |
Does he water the plant ?
क्या वह पौधों को पानी देता है ? 
What does he give the plant ?
वह पौधों को क्या देता है ? 
I complete my work on time.   
मैं अपना कार्य समय पर पूरा करती हूँ |
I don't complete my work on time.
मैं अपना कार्य समय पर पूरा नहीं करती हूँ |
Do I complete my work on time ? 
क्या मैं अपना कार्य समय पर पूरा करती हूँ ?
What do I complete on time ? 
मैं समय पर क्या पूरा करती हूँ ?
We both enjoy each other's company.
हम दोनों एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं | 
 We don't enjoy each other's company.
हम दोनों एक-दूसरे का साथ पसंद नहीं करते हैं | 

Do We enjoy each other's company ? 
क्या हम दोनों एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं ? 

Who do enjoy each other's company ?कौन एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं ? 

Water boils at 100°C.
पानी 100°C पर उबलता है |
Water doesn't boil at 100°C. 
पानी 100°C पर नहीं उबलता है |

Does water boil at 100°C ? 
क्या पानी 100°C पर उबलता है ?
What does boil at 100°C ? 
 100°C पर क्या उबलता है ?
 This is my document folder.
यह मेरा डॉक्यूमेंट फोल्डर है | 
This is not my document folder.
यह मेरा डॉक्यूमेंट फोल्डर नहीं है |
Is this mine document folder ? 
क्या यह मेरा डॉक्यूमेंट फोल्डर है ? 
Whose document folder is this ? 
यह किसका डॉक्यूमेंट फोल्डर है ?




उम्मीद है कि आपको Present Indefinite Tense In Hindi/ Simple Present Tense In Hindi अच्छे से समझ आ गया होगा | इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी Question या Suggestion के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएँ | Tenses के अगले भाग के लिए हमें फॉलो करते रहें | 

COMMENTS

Name

Allowance,1,English Grammar,24,G.K Questions,9,Government Jobs,11,Hindi Names,12,
ltr
item
VplayNews • G.K Questions & English Grammar's Present Indefinite Tense In Hindi : Present Indefinite Tense Explained In Hindi • English Grammar
Present Indefinite Tense Explained In Hindi • English Grammar
हमारे साथ बहुत ही आसान तरीके से English Grammar सीखें हिंदी में। Present Indefinite Tense के नियम व उपयोग जानकर अपनी Grammar को मजबूत बनाएं। Let's Go
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjANcQrxR5AWc8R6pVJdhxxiwTNH1Itq1h_lQ_OkjcsaAp0hfBLKIcNI13tLA_r9OiBIWf-woupFgT7a2O77Sx19evox3mPBnJRYs5aA-OOYeDL4Ee0UAvyYpf9M_1RuSwbY5-8LJl8y4ev8c8Ci_qswlKCiF_kpYFN2KJmQ0CX2QAPnhPMmDvVLmNg/w640-h426/doremon.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjANcQrxR5AWc8R6pVJdhxxiwTNH1Itq1h_lQ_OkjcsaAp0hfBLKIcNI13tLA_r9OiBIWf-woupFgT7a2O77Sx19evox3mPBnJRYs5aA-OOYeDL4Ee0UAvyYpf9M_1RuSwbY5-8LJl8y4ev8c8Ci_qswlKCiF_kpYFN2KJmQ0CX2QAPnhPMmDvVLmNg/s72-w640-c-h426/doremon.jpg
VplayNews • G.K Questions & English Grammar's Present Indefinite Tense In Hindi
https://vplaynews.blogspot.com/2022/05/present-indefinite-tense-in-hindi.html
https://vplaynews.blogspot.com/
https://vplaynews.blogspot.com/
https://vplaynews.blogspot.com/2022/05/present-indefinite-tense-in-hindi.html
true
8661295166295604893
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content